स्वतंत्रता दिवस : पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय में पुलिस उपायुक्त रॉबिंसन ने किया ध्वजारोहण

 




राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिंसन गुड़िया द्वारा पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र, ईशु अग्रवाल (भापुसे), सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक, नवनीत पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर, पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीगण तथा कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण रहा।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिंसन गुड़िया द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं बलिदानों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराता है। पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह संविधान एवं कानून के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। पुलिस उपायुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं जनहित में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर