सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए पांच करोड़ रूपये स्वीकृत

 

रायपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत खरला एनीकट योजना कार्य के लिए 4 लाख 69 हजार 73 रूपये स्वीकृत किए है।

झिरियानाला स्टापडेम योजना के कार्य के लिए 3 लाख 87 हजार 17 रूपये, खटम्बर व्यपवर्तन योजना के नहर उन्नयन एवं सीसी चौनल निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 93 हजार 08 रूपये स्वीकृत किए है। कोडांगी व्यपवर्तन योजना के नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 लाख 38 हजार 72 रूपये, कौडि़या एनीकट योजना कार्य के लिए 4 लाख 50 हजार 99 रूपये एवं गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 15 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई, शामिल है।

कोरिया जिले के सलबा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 2 लाख 19 हजार 97 रूपये, चम्पाझर जलाशय में नहर उन्नयन कार्य के लिए एक लाख 95 हजार 99 रूपये एवं मुरमा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 लाख 42 हजार 12 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई, शामिल है।

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 लाख 89 हजार 48 रूपये स्वीकृति, बद्रिकाश्रम जलाशय योजना नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 43 हजार 38 रूपये स्वीकृत किए है। पसला जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 06 हजार 22 रूपये, जामडीह जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 लाख 23 हजार 45 रूपये, गंगोटी जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 72 हजार 18 रूपये स्वीकृत किए गए है। डांडकरवां एनीकट योजना कार्य के लिए 4 लाख 09 हजार 75 रूपये एवं मायापुर-2 जलाशय योजना कार्य के लिए 4 लाख 70 हजार 88 रूपये स्वीकृति प्रदान की गई, शामिल है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चरगढ़ नाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 67 हजार 53 रूपये एवं कामेश्वरनगर जलाशय 02 योजना का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 लाख 91 हजार 32 रूपये स्वीकृत किए गए है। बाहरचुरा बांध का जीर्णोंद्वार एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख 96 हजार 12 रूपये, जरहाडी नाला में एनीकट योजना कार्य के लिए 3 लाख 06 हजार 09 रूपये अलखडीहा जलाशय योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 31 हजार 83 रूपये तथा भुरसाटोली जलाशय योजना कार्य के लिए 2 लाख 98 हजार 67 रूपये की छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, शामिल है।

सरगुजा जिले के बोदार नाला स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 3 लाख्स 81 हजार 85 रूपये एवं बकमेर स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 81 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। चन्दनई व्यपवर्तन योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार 5 रूपये एवं कंचनपुर जलाशय योजना के नहर का जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 4 लाख 62 हजार 03 रूपये स्वीकृत किए है। लेदराडांड करोवापारा में व्यपवर्तन योजना कार्य 4 लाख 43 हजार 56 रूपये एवं मांड नदी भण्डारडांड में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 95 हजार 73 रूपये स्वीकृत किए है। सरमना में सिंचाई सुधार व विस्तार एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 94 हजार 29 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई, शामिल है।

जशपुर जिले के लुखी जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 63 रूपये और हर्री जलाशय योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 96 रूपये स्वीकृत किए है। ग्राम पंचायत दाराखारिया में छठघाट का निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 04 हजार 11 रूपये और पायर पखना सुकबासुपारा बारो स्टापडेम योजना कार्य के लिए 4 लाख 82 हजार 01 रूपये स्वीकृतत किए है। कुनकुरी कार्यालयीन भवन एवं परिसर भवन निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 68 हजार 05 रूपये तथा तुम्बाजोर व्यपवर्तन योजना का शीर्ष कार्य के लिए 4 लाख 59 हजार 59 रूपये और जल संसाधन उप संभाग पत्थलगांव का कार्यालय भवन का निर्माण एवं उप संभाग अंतर्गत 04 नग आवासीय भवनों का उन्नयन कार्य के लिए एक लाख 49 हजार 92 रूपये स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के इन कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल