नैविक आयल एंड साल्वेंट प्लांट बगौद में आगजनी, तीन श्रमिक झुलसे
धमतरी, 27 मार्च (हि.स.)। नैविक आयल एंड साल्वेंट प्लांट मेगा फूड पार्क बगौद में 26 मार्च को आग लग गई। इस घटना में तीन श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर-धमतरी हाईवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कुरूद से लगे ग्राम बगौद स्थित मेगा फूड पार्क में नैविक आयल एंड साल्वेंट प्लांट संचालित है। यहां कई श्रमिक कार्यरत है। गुरुवार रात अचानक नैविक आयल एंड साल्वेंट प्लांट में आग लग गई, इससे यहां अफरा तफरी मच गई। आग बढ़ने लगा, इससे यहां कार्यरत तीन श्रमिक आगजनी की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
श्रमिकों के हाथ एवं पैर झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद में भर्ती किया गया है। इधर आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी पहुंचे। तत्काल आग बुझाने में जुट गए और आगजनी पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ी हादसा टल गई। चर्चा है कि इस प्लांट में धान भूसे से राइस ब्रान खाद्य तेल का निर्माण किया जाता है। प्लांट परिसर में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक निकली चिंगारी ने पास में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई, जो फैल गया। यहां आगजनी की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा