ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में वित्तीय समावेशन शिविर 21 अक्टूबर से
बलौदाबाजार, 17 अक्टूबर (हि. स.)। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2026 तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों व शहरी स्थानीय निकायों में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वित्तीय समावेशन की प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत आमजन को बैंकिग सुविधाओं एंव शासन की विभिन्न वित्तीय योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किये जाएंगे।
वित्तीय समावेशन शिविर में मुख्यतः पीएमजेजेबीवाय पीएमजेजेबीवाय, पीएमएसबीवाय,एपीवाय,पीएम जेडीवाय,केसीसी,सी -केवायसी री केवायसी , आपकी पूंजी आपका अधिकार सहित विभिन्न योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने तथा आमजन को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने हेतु विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर