शहीद एसपीओ परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ, 22 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपेंगे
Oct 21, 2026, 19:05 IST
बीजापुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के रानीबोदली नक्सल हिंसा में शहीद हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के परिवार को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर नक्सल पीड़ित परिवारों में नाराजगी है।
नक्सल पीड़ित परिवारों द्वारा 22 अक्टूबर को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शहीद एसपीओ के परिवार को आवासीय जमीन उपलब्ध कराने अथवा भूमि के एवज में सहायता राशि प्रदान करने की मांग की जाएगी। परिवारों का कहना है कि नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आवास जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे