मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया आईडी से अभद्र टिप्पणी, कार्रवाई की मांग
रायपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उसके माध्यम से अपशब्द कहने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आज मंगलवार को भाजयुमो रायपुर शहर जिला इकाई द्वारा सिविल लाइन थाना रायपुर में ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमित मैशेरी शाह एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि, लोकतंत्र में विरोध करने का सबको समान अधिकार है, पर विरोध जब मर्यादा को पार कर अभद्रता का रूप ले ले तो उसे विरोध नही कहा जाता। इसके विरुद्ध कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने भाजयुमो प्रदेशमंत्री विशाल पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री राज गायकवाड़, भाजपा पुरानी बस्ती मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, जिला उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला, जिलामंत्री श्लोक शर्मा, कार्यालय प्रभारी शुभ्रतो हलदर, अमितेश नामदेव, मंडल अध्यक्ष मुकेश यदु, विकास गुप्ता, महामंत्री आयुष धनगर, देव यादव, आर्यान्श, मनीष खरे, राज सेन, मोहक सोनी समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर