आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कुंडेल बड़ी करेली में ड्रोन सेवा का हुआ शुभारंभ
धमतरी, 24 जून (हि.स.)। आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के ग्राम कुंडेल बड़ी करेली में ड्रोन सेवा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने बड़ी संख्या में किसान बंधुओं एवं ग्रामीण प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसान समृद्ध हों। नई तकनीक का उपयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित करेली द्वारा हिम्मत लाल साहू एवं राधे राम निषाद को गौपालन के लिए स्वीकृत ऋण का चेक प्रदान किया गया। यह पहल किसानों एवं पशुपालकों की आय वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।हमारा संकल्प है कि सहकारिता, आधुनिक तकनीक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसान समृद्ध हों, कृषि लाभकारी बने और गांव आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मगरलोड बीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष मेघा कल्याण सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष करेली महेंद्र साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टोपराम, प्राधिकृत अधिकारी गोपाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा