डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता का निधन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जताया शोक
रायपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता व्यास नारायण शर्मा के निधन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मंत्री राजवाड़े ने अपने शोक संदेश में कहा कि, व्यास नारायण शर्मा का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, इस कठिन समय में वे डॉ. वर्णिका शर्मा एवं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपूरणीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि, व्यास नारायण शर्मा का आज 16 अगस्त 2026 को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे निरंजना शर्मा के पति एवं शुभांक शर्मा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे निज निवास, क्लब पारा, बालेसर रोड, महासमुंद से महासमुंद मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर