भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 


रायपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय प्रतीक है। एक वैज्ञानिक से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर हर युवा और भारतवासी को निरंतर आगे बढ़ने और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग तथा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, प्रदेश महामंत्री द्वय जावेद रब्बानी व साजन जोसेफ, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नजमा अजीम शामिल हुए। इनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजिया खान एवं सैय्यद रजा, दुर्ग प्रभारी गुलाम गौस, कार्यालय प्रभारी साजिद पठान, सह प्रभारी श्रीमती रेहान खान, प्रदेश 'मन की बात' प्रभारी सिकंदर खान, आईटी सेल के सह प्रभारी आतिफ सिद्दीकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरव देव, रायपुर जिला महामंत्री गुरदीप टुटेजा, युसुफ खान, रिजवान खान, नौशाद खान, अब्दुल रहीम कुरैशी , शंकर साहू सहित भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा