जिलास्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक दाे सितम्बर को
जगदलपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में 02 सितम्बर को सांयकाल 05 बजे कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जिलास्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में बैंकों की जमा अग्रिम, ऋण जमा अनुपात सहित किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय स्थिति, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इत्यादि की समीक्षा की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अलावा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग के स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में सर्व संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे