अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता आठ मार्च को
जांजगीर-चांपा, 05 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 08 मार्च को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने गुरुवार काे बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी खेलो इंडिया सेंटर जांजगीर, हैंडबॉल मैदान जांजगीर, नेटबॉल मैदान जांजगीर, बास्केटबॉल मैदान जांजगीर तथा कराते एवं फेसिंग के लिए सांस्कृतिक भवन जांजगीर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 12 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई है। जिले के विभिन्न खेल संघों से संबंधित बालिका एवं महिला प्रतिभागियों की सूची 07 मार्च को सायं 05 बजे तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT