सोरम में जिला स्तरीय शालेय खो-खो चयन प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
धमतरी, 29 अगस्त (हि.स.)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम में शनिवार 29 अगस्त को जिला स्तरीय शालेय खो-खो चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धमतरी जिले के चारों विकासखंड धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी से लगभग 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयु वर्ग 14, 17 एवं 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने मैदान में अपने खेल कौशल, फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के प्राचार्य एवं संयोजक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य शंकर लाल देवांगन एवं वरिष्ठ व्याख्याता जे.आर. साहू ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चयन के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में धमतरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आठ एवं नौ सितंबर 2026 को गरियाबंद में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा सहित ओमप्रकाश साहू, सनत सोनवानी, हेमलाल सिन्हा, संदीप सिन्हा, रामकिसुन नेताम, ममता ठाकुर, गीतेश साहू, रानी साहू, जयलाल साहू एवं खेमलता साहू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा