दीदी के गोठ के एक साल पूरे, नाै जुलाई काे राज्य भर में हाेंगे आयोजन

 


कोंडागांव, 08 जुलाई (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण, जनसंवाद, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूरे होने पर नाै जुलाई को राज्य भर में वृहद आयोजन होगा।

कार्यक्रम ग्राम, क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, संभाग, राज्यस्तर पर आयोजित होगा। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। आयोजन में महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है। आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। पिछले एक वर्ष में दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं के समाधान में भूमिका निभाई। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे