उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर विकास कार्यों हेतु 2.27 करोड़ की मिली स्वीकृति
कोरबा, 07 जुलाई (हि. स.)। कोरबा नगर के समुचित विकास के संकल्प के साथ हर वार्ड को विकसित बनाने के वादे को पूरा करते हुए नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर वेदांता बालको प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत 10 वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
मंत्री लखन लाल देवांगन के निरंतर प्रयासों से राज्य शासन के विभिन्न मद के साथ- साथ जिला खनिज् न्यास, सीएसआर मद से विकास कार्यों हेतु स्वीकृति प्राप्त हो रही है।
इसी का परिणाम है कि कोरबा नगर के विकास आज हर वार्ड, हर मोहल्ले में तेज गति से जारी है, इसका लाभ आम जनमानस को निरंतर मिल रहा है।
स्वीकृत विकास कार्यों में पाड़ीमार बालको अंतर्गत राठौर भवन के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹20 लाख,अंबेडकर चौक के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹10 लाख , मां भवानी मंदिर कौशिल्या धाम के पास बाउंड्रीवाल एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹20 लाख , पंपहाउस झोपड़ीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹20 लाख , बालको देहानपारा मिश्रा तालाब से सर्वमंगला चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य — ₹20 लाख , बालको सुखसागर घर से हाईस्कूल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य — ₹27 लाख ,शशी गबेल के घर से जे.पी. साहू तथा चुन्नीलाल के घर से रमेश शर्मा के घर तक नाली निर्माण कार्य — ₹25 लाख , ढोढ़ीपारा के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड निर्माण कार्य — ₹20 लाख , राजेन्द्र प्रसाद नगर (फेस-1) दशहरा मैदान के पास रोड, स्टोर रूम का नवीनीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹25 लाख
तथा अयोध्यापुरी में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण कार्य — ₹40 लाख
कुल स्वीकृत राशि : ₹2.27 करोड़ शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी