उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बिलासपुर में सजेगी भजन संध्या

 


- प्रसिद्ध गायिका स्वस्ति मेहुल देंगी प्रस्तुति

रायपुर/बिलासपुर, 24 नवम्बर (हि. स.) । उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 24 नवंबर को बिलासपुर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित इस संगीतमय संध्या में देश की प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री स्वस्ति मेहुल अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगी।

‘राम आएंगे’ भजन से देशभर में लोकप्रियता हासिल करने वाली स्वस्ति मेहुल आज भक्ति संगीत की एक चर्चित आवाज हैं। उनके भजन मंदिरों से लेकर घरों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ सुने जाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर