जेबीसीसीआई-12 के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने सौंपा ज्ञापन
कोरबा, 10 अगस्त (हि. स.).। कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के 12वें वेतन समझौते (एनसीडब्ल्यूए-XII) की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जेबीसीसीआई-12 के तत्काल गठन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत (हिंद मजदूर सभा) गेवरा-दीपका एवं सीईडब्ल्यूएस क्षेत्र के पदाधिकारियों ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
संगठन द्वारा आज 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे गेवरा-दीपका क्षेत्र एवं सीईडब्ल्यूएस प्रबंधन को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कोल इंडिया तथा उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत करीब 2.50 लाख श्रमिकों के लिए 12वां वेतन समझौता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होना प्रस्तावित है। ऐसे में वेतन समझौते की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए जेबीसीसीआई-12 का तत्काल गठन किया जाना आवश्यक है।
कोयला मजदूर पंचायत ने कहा कि देश के चार प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों तथा कोयला उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि संगठनों द्वारा श्रमिकों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को समय-समय पर प्रबंधन के समक्ष रखा जाता रहा है। इसी क्रम में जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर सोमवार को कोल इंडिया के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संगठन ने प्रबंधन से मांग की कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए 12वें जेबीसीसीआई के गठन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए, ताकि वेतन समझौते सहित श्रमिकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समयबद्ध निर्णय लिया जा सके।
इस अवसर पर हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशमलाल यादव, अनिरुद्ध सिंह, एसपी तांती, एसडी मानिकपुरी, एससी मंसूरी, मकसूद, सुशील श्रीवास, श्रीराम साहू, मनोज शर्मा, रावेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, मनीष राठौर, मुकेश यादव, राय सिंह, विमल दास महंत, सोनूराम, मारतंड सिंह, रामकृष्ण महंत, बाल्मिक पांडेय, शिवशंकर पटेल, मोहम्मद वजाहत, ओमप्रकाश, विनोद पटेल, अनिल कुमार, अजहर, सीबी सिंह, संजय कुमार नायक, दिनेश, अरविंद कुमार, प्रेमलाल, सुजावन, नागराज, लखनलाल यादव, मनोज पटले, सनत कुमार, अनुज यादव सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीईडब्ल्यूएस क्षेत्र से बीएल खूंटे एवं राकेश बेंजामिन तथा दीपका क्षेत्र से तरुण राहा, अध्यक्ष अमृतलाल चंद्र, महामंत्री सृष्टिधर तिवारी, जी. उदयन, मनमीत सिंह, राजकुमार राठौर, जीत सिंह, फैयाज अंसारी, ललित राठौर, संतोष भोई, लालबाबू यादव, दीपक तिवारी, राम सरोज विश्वकर्मा, संतोष साहू, दीपक कुमार, बालमुकुंद देवांगन, प्रकाश डहरिया, महादेव सतनामी, हरीश राजवाड़े, ओसी गुप्ता, परवेज अजीजी, शैलेन्द्र तिवारी, अजय सेंगर, सत्यप्रकाश मिश्रा एवं रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के पदाधिकारियों ने गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी