बालको क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग, बस्तीवासियों ने जनप्रतिनिधि को बताई समस्याएं
कोरबा, 23 मार्च (हि. स.)। बालको जोन अंतर्गत अंबिका मंदिर के पीछे स्थित बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर रहवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने साेमवार काे एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल को मौके पर बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
बस्तीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश और दैनिक उपयोग का पानी सड़कों व गलियों में जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की।
इस दौरान एमआईसी सदस्य ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी