दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन, व्यक्ति और संस्थाएं भेज सकेंगे प्रस्ताव

 

बलरामपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर दानवीर भामाशाह सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा। आज सोमवार को विभाग की ओर से जिले के दानशील व्यक्तियों और संस्थाओं से सम्मान के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

यह सम्मान दानशीलता, सौहार्द और जरूरतमंदों की अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है। चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों एवं संस्थाओं से सम्मान के लिए आवेदन करने की अपील की गई है। पात्र व्यक्ति और संस्थाएं अपने प्रस्ताव 30 सितंबर तक जिला कार्यालय समाज कल्याण, बलरामपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय