अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, पुलिस ने पकड़ी शराब
धमतरी, 04 मई (हि.स.)। कोसमर्रा में शराब के अवैध बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस ने टीम ने 64 पौव्वा शराब के साथ दो लोगों को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
भखारा पुलिस ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर जब दबिश दी, तो लक्षित स्थलों पर शराब के अवैध कारोबार होता पाया गया। ग्राम कोसमर्रा में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब गांव के नया तालाब कोसमर्रा में दबिश दी तो मौके पर एक संदेही व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। आरोपित लेखराम पारधी 19 वर्ष निवासी कोसमर्रा के पास से 29 पौव्वा शराब जब्त किया गया। उसके पास से शराब बिक्री के 750 रुपये बरामद की गई। साथ ही आरोपित के बताए स्थान से छिपाकर रखी गई अतिरिक्त शराब भी जब्त की गई। पुलिस के इस कार्रवाई से गांव में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े माफियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वहीं ग्राम कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री की प्राप्त शिकायतों पर पुलिस ने जब सुनियोजित कार्रवाई की, तो यहां महुआ शराब के अवैध कारोबार का भंडा फूटा। पुलिस टीम जब कार्रवाई के दौरान खेत, खलिहान, तालाब एवं नहर-नालों के आसपास गुप्त रूप से संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों की जांच की तो बड़ी मात्रा में यहां शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियां, उपकरण एवं लगभग 170-180 बोरी महुआ लाहान पाया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर विधिवत नष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में महुआ शराब के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। भखारा पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक में शराब ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक को रोककर जब तलाशी ली, तो बाइक में रखे 35 पौवा शराब को पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की। आरोपित तुलसी राम साहू उर्फ राजू 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक तीन भखारा के पास शराब परिवहन विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना भखारा में कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा