सेवा संकल्प अभियान : विकसित भारत जी राम जी योजना से सुदर्शन के खेत में आजीविका डबरी का निर्माण जारी
जांजगीर-चांपा 14 अक्टूबर (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण रोजगार सृजन और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत चारपारा में हितग्राही सुदर्शन सिंह कंवर के लिए आजीविका डबरी का निर्माण कार्य जारी है।
वर्तमान में कार्यस्थल पर श्रमिक कार्य कर रहे हैं। आजीविका डबरी का निर्माण ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने और वर्षा जल के संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। डबरी में जल संग्रह होने से कृषि एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को भविष्य में लाभ मिल सकता है।
इस कार्य से ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है। साथ ही जल संरक्षण के लिए उपयोगी परिसंपत्ति का निर्माण भी हो रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत चारपारा में जारी आजीविका डबरी निर्माण कार्य ग्रामीण विकास, स्थानीय रोजगार और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ऐसे कार्यों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूती देने तथा गांवों के समग्र विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT