कांग्रेस ने अघाेषित बिजली कटाैती, लाे वाेल्टेज व मंहगी बिजली काे लेकर ट्रांसफार्मर की पूजा कर किया अनोखा प्रदर्शन

 




रायपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज रविवार काे अनोखा प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार काे विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा कर बिजली बिल कम आने और अघोषित बिजली कटौती न हो ऐसी कामना की।

विकास उपाध्याय की मौजूदगी में पंडितों ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अनोखे अंदाज में सरकार का विरोध जताया।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसके साथ ही महंगी बिजली दरों, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की दर कम किए जाने से आम जनता और उपभोक्ता परेशान हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल