रायपुर : कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

 


रायपुर 11 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित झीरम घाटी हमले को लेकर कांग्रेस में चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश आज रविवार 11 जनवरी काे कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है। पार्टी ने झीरम कांड पर वरिष्ठ नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग की अनुशासनहीनता करार दिया है। विकास तिवारी के जवाब को संतोष जनक नहीं माना, और छह साल के निष्कासित कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल