बास्तानार घाट पर ट्राला-पिकअप की हुई टक्कर, ट्राला पलटा चालक गंभीर रूप से घायल

 


जगदलपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के एनएच-63 पर आज साेमवार काे बास्तानार घाट पर ट्राला और पिकअप के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के बाद ट्राला सड़क पर पलट गया, जिससे ट्राला का ड्राइवर वाहन के अंदर फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना प्रभारी विजय पटेल पुलिस स्टाॅफ के साथ मौके पर पहुंचकर राहगीरों के साथ मिलकर पुलिस की टीम ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार ट्राला जगदलपुर से गीदम की तरफ जा रहा था, वहीं पिकअप गीदम की तरफ से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच घाट पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई है। नएचए-63 के बीच हादसा होने की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर यातायात बहाल कराने और राहत कार्य में जुटी। जिसके बाद एक-एक कर वाहनों को निकाला गया।

इस मामले में थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि जो ट्राला ड्राइवर फंसा था उसे बाहर निकाल लिया गया है, वह गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल भिजवा दिया गया है, मार्ग भी बहाल हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे