रायपुर : कलेक्टर ने आशा बाई को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की
Feb 27, 2026, 15:50 IST
रायपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शुक्रवार को प्रार्थी आशा बाई नायर को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि नायर बीमार हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया था। कलेक्टर ने उनके आग्रह पर संवेदनशीलता से विचार कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर