राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम वेयर हॉउस का किया गया निरीक्षण

 


बलौदाबाजार, 18 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बुधवार को राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईव्हीएम क़क्ष की साफ- सफाई एवं एंटीटर्माईट उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के उपरांत वेयर हॉउस के 5 कक्षों में रखे गए ईव्हीएम का बारी -बारी से निरीक्षण किया। ये सभी ईव्हीएम लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त हुए थे। इस दौरान साफ -सफाई एवं सीपेज़ की समस्या दूर करने के निर्देश अधिकारियो को दिये गए। इसके पश्चात् सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में सीसीटीवी कैमरो के फीड एवं टाइमिंग का भी अवलोकन किया गया।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर