मुख्यमंत्री साय आज सूरजपुर और बलरामपुर जिले के दौरे पर

 


रायपुर 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही बलरामपुर जिले के जशवंतपुर में स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। वे दोपहर 12:20 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा का कार्यक्रम दोपहर 12:20 बजे से 1:20 बजे तक निर्धारित है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जशवंतपुर पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय शाम 4:30 बजे जशपुर जिले के बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल