मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

 




रायपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:20 बजे बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बेमेतरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षकों का सम्मान भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे बेमेतरा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल