मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 


रायपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगल भवन पहुंचकर कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:05 बजे वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित “संवाद 2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे संत धरमदास संग्रहालय सभागार पहुंचकर पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम 4:05 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल