मुख्यमंत्री साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Mar 16, 2026, 14:53 IST
रायपुर 16 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साेमवार काे राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल