मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम जाएंगे नई दिल्ली
रायपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार शाम नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक 'सेवा संकल्प अभियान' की बैठक में शामिल होंगे। बैठकें समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 6:45 बजे वहां पहुंचेंगे। नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ भवन में होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल