मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का करेंगे श्रवण

 


रायपुर 25 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और वहां आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:40 बजे अभनपुर स्थित अनमोल आश्रय स्थल पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:40 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल