मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर 14 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवरीनारायण पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वे महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने के पश्चात शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल