मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

 


रायपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से बलरामपुर जिले के राजपुर के लिए रवाना होंगे।

राजपुर के ग्राम कर्रा में मुख्यमंत्री श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। इसके उपरांत वह जशपुर जिले के पण्डरीपानी पहुंचेंगे, जहां महतारी सदन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करेंगे तथा महिलाओं से संवाद भी करेंगे। इस दौरान पण्डरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे बगिया स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल