मुख्यमंत्री पांच जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण और लोकार्पण
गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयोजित समारोह में होंगे शामिल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे अध्यक्षता
रायपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण 05 जुलाई (रविवार) को करेंगे।
यह समारोह 05 जुलाई (रविवार) को शाम 5:00 बजे आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।
कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल