मुख्यमंत्री साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

 




रायपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम सिरकीनारा स्थित स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उनके साथ उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री के आगमन पर राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल