मुख्यमंत्री साय आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक
Jul 27, 2026, 09:48 IST
रायपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार को नवा रायपुर स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान परिसर में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की समीक्षा बैठक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे एसआईआरडी परिसर पहुंचेंगे और जिला पंचायतों के कार्यों एवं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न प्रशासनिक बैठकों में शामिल होंगे तथा कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल