मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमाें में हाेंगे शामिल
रायपुर,11 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक अहम बैठक में शामिल होंगे। बैठक प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक उपरांत मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रस्थान करेंगे, जहां वे दोपहर लगभग 12:00 बजे महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय, ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदानों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे तथा समाज में समानता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 1:00 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल