मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Oct 13, 2026, 09:51 IST
रायपुर 13 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे रायपुर में आयाेजित विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे मंत्रालय में इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए आयोजित एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे शाम 7 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2026 में शिरकत करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल