मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Sep 7, 2026, 10:00 IST
रायपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से लोक भवन के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में वे शामिल होंगे तथा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल