(संशाेधित) मुख्यमंत्री साय आज राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

 




रायपुर 01 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित सेंध लेक पहुंचेंगे। यहां वे सारंग हेलीकॉप्टर का एयर शो देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे। यहां 45 हजार नि:शुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमिपूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

इसके पश्चात रात 8 बजे मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल