मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 




रायपुर 04 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में भी शामिल होंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल