सीआईएफ ने जरूरतमंदाें को कंबल एवं कपड़े वितरित किए

 




जगदलपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। एनएमडीसी नगरनार की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएफ) ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए के सीआईएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने आज मंगलवार काे जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं।

इस सेवा कार्यक्रम में सीआईएफ कमांडेंट राघवेंद्र सिंह एवं उप कमांडेंट सनीश एम. के नेतृत्व में बल के जवानों ने ग्राम पंचायत नगरनार, कस्तूरी एवं चाेकावाड़ा धनपूंजी के जरूरतमंद लोगों, महिलाओं और बच्चों को कंबल एवं कपड़े वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीआईएफ के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे