छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा 9 को

 


रायपुर , 8 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पी.पी.टी., प्री.एम.सी.ए., प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री.बी.एस.सी.बी.एड. परीक्षाएं 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह सभी परिक्षाएं एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में पी.पी.टी छह केन्द्रों मे, प्री.एम.सी.ए छह केन्द्रो में सुबह 9 से 12ः15 तक आयोजित होगी। 9 जुलाई को दूसरी पाली में प्री.बी.ए.बी.एड. एवं प्री.बी.एस.सीए.बी.एड. की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4ः15 बजे तक 28 केन्द्रो में आयोजित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र