थाना उरंदाबेड़ा पुलिस ने 28 चालकों से 4400 रुपये का समन शुल्क वसूला

 


कोंडागांव , 08 सितंबर (हि.स.)। कोंडागांव जिले के थाना उरंदाबेड़ा पुलिस ने 08 सितंबर को थाना उरंदाबेड़ा क्षेत्र ग्राम आडवाल में दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। खामियां पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के द्वारा चलानी कार्यवाही कर 28- वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 4400 रुपये समन शुल्क-वसूल किया गया। चलानी कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश धीवर , बुधमल समरथ, आरक्षक जयपाल एक्का,किशोर, डीइसएफ प्रीतम ठाकुर का योगदान रहा।

थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर इनका अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करना है। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वाहन चलाते समय आरसी बुक, बीमा और ड्रायविंग लायसेंस जैसे दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने पास रखें। दोपहिया वाहनों में केवल दो लोगों के ही सवार होने के साथ ही मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, सीट बेल्ट लगाने तथा शराब पीकर वाहन ना चलने की हिदायत दी गई।

उन्होंने बताया कि ऐसे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालक जो शराब के नशे में वाहन चलाते हैं। जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है उनके विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे