छत्तीसगढ़ के कांकेर चेमल माइंस में अज्ञात द्वारा चैन माउंट मशीन पर लगाई आग, मौके पर मिला पर्चा
कांकेर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित चेमल माइंस क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा बीती देर रात एक चैन माउंट मशीन को आग के हवाले किए जाने एवं एक चैन माउंट मशीन पर ताेड़-फाेड़ करने की वारदात काे अंजाम दिया गया । अचानक हुई इस वारदात से माइंस प्रबंधन और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद मौके पर एक पर्चा भी मिलने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही आज मंगलवार सुबह संबंधित अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल आगजनी की इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और इसका उद्देश्य क्या था, इसे लेकर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके से मिले पर्चे सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने मंगलवार काे बताया कि चेमल माइंस क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा एक चैन माउंट मशीन पर आगजनी की गई है, एवं एक चैन माउंट मशीन पर ताेड़फाेड़ की गई है। मौके से मिले पर्चे के संबंध में उन्हाेने बताया कि नक्सली पर्चा के जैसे पर्चा नही है, पर्चा में लिखा है कि मांईंस काे बारबार बंद करते हाे, उसकाे समय पर चलाया जाये । उन्हाेंने बताया कि संदिग्धाें की पहचान कर ली गई है, इसमें शामिल अराेपिताें काे पकड़ लिया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे