छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सांसद एवं विधायकों को लंबित मांगों का सौंपा ज्ञापन

 


जगदलपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत मोर्चा के प्रांतीय उपसंयोजक प्रवीण श्रीवास्तव एवं जिला संयोजक डॉ लुदरसन कश्यप तथा शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव एवं चित्रकूट विधायक विनायक गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापित 5 सूत्रीय प्रमुख मांगों में टीईटी की बाध्यता समाप्त करते हुये सेवा सुरक्षित करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना करते हुये शिक्षक एलबी संवर्ग को पूर्ण पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू समस्त लाभ प्रदान करने, प्रदेश के शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान देने व वेतन विसंगति का निराकरण करने, 13 फरवरी 2026 को जारी विसंगतियुक्त राजपत्र में संशोधन करने तथा ब्रिज कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षितकरने की मांग रखी है। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षक अपनी मूलभूत व नीतिगत समस्याओं के समाधान राज्य सरकार से गुहार लगाई है। सांसद एवं विधायकों ने शिक्षकों की मांगों को संवेदनशील एवं न्याय संगत मानते हुए शासन स्तर पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान राजेश गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, मोहम्मद ताहिर शेख सचिव ,अमित पॉल कोषाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह राजपूत संयोजक, डॉ तुलादास मानिकपुरी प्रवक्ता, नीलमणि साहू प्रदेश आई टी सेल, शरद श्रीवास्तव , भूपेंद्र पाणिग्रही, गजराज सिंह, मनीष ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष जगदलपुर, रुद्र नारायण भारद्वाज ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर, भुनेश्वर नाग ब्लॉक अध्यक्ष तोकापाल, महेंद्र बघेल, मनीष अहीर, रामप्रसाद ठाकुर, ओम प्रकाश पटेल, बारातु नेताम, सत्येंद्र कुमार साहू, पंकज जोशी, गोपाल पाणिग्रही, विवेक राय, विनय सिंह, धनुर्जय सेठिया, दीपक, विकास देवांगन, पवन भट्ट, दुर्योधन पटेल, दिलीप भारती, समीर दानी, विकाश चंद्रकार, गिरधर कश्यप,कमलेश कश्यप,देवनाथ कश्यप सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे