छत्तीसगढ़ में 200 साल पुरानी परंपरा का आगाज: राजनांदगांव के मोहारा में आज से तीन दिवसीय ऐतिहासिक पुन्नी मेला शुरू

 






रायपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला आज से प्रदेश के कई स्थानों पर शुरू हो रहा है।

राजनांदगांव जिले के मोहारा में 200 साल से अधिक पुरानी परंपरा का आगाज हो गया है, वहीं राजधानी रायपुर के महादेवघाट में मंगलवार (24 नवंबर 2026) को कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले भव्य पुन्नी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जबकि राजिम का मुख्य और भव्य पुन्नी मेला कार्तिक पूर्णिमा के बजाय माघ पूर्णिमा (फरवरी माह) में आयोजित होता है। स्थानीय और आसपास के श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा में त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान, दीपदान तथा राजीव लोचन व कुलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

राजधानी रायपुर में खारुन नदी के तट पर स्थित महादेवघाट में 24 नवंबर को कार्तिक पुन्नी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां पवित्र स्नान और हटकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन क्रमांक-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने 22 नवंबर को महादेवघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला परिसर और घाटों की साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जोन-8 के स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे और वार्ड सफाई सुपरवाइजर निखिलेश डहरिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजनांदगांव के मोहारा का यह पुन्नी मेला 200 वर्षों से अधिक पुरानी लोक-संस्कृति और आस्था का केंद्र है।तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिलेगी। मोहारा में 23 से 25 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय पुन्नी मेले को लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नदी घाट की व्यापक साफ-सफाई और स्नान के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जबकि खरीदारी के लिए खानपान, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानें सजकर तैयार हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है और आवागमन सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

मेले में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू बना रहे और शहर व मेला मार्ग पर जाम की स्थिति न बने।

छत्तीसगढ़ में पुन्नी मेले की शुरुआत लगभग 600 साल पहले (1428 ईस्वी) मानी जाती है। प्रचलित मान्यता के अनुसार, कलचुरी (हैहयवंशी) राजा ब्रह्मदेव को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने खारुन नदी के तट पर प्रकट हुए स्वयंभू शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद राजा ने 1428 ईस्वी में वहां भव्य हटकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कराया और इसकी खुशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ग्रामीणों के लिए भोजन, ठहरने और मनोरंजन की व्यवस्था की थी। तभी से प्रदेश में पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नदियों के तट पर पुन्नी मेला आयोजित करने की परंप

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा