खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का आज छठवां दिन , फुटबॉल और तीरंदाजी के होंगे मुकाबले

 




रायपुर 30 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। प्रतियोगिता के छठे दिन आज साेमवार काे खेलों का रोमांच अपने चरम पर है, जहां एक ओर हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले फाइनलिस्ट तय करेंगे, वहीं फुटबॉल के मैदानों में राज्यों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। तीरंदाजी में खिलाड़ी अपने निशाने को और धार देने में जुटे हैं, जिससे आज का दिन खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है.

रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज का दिन बेहद अहम है, जहां पुरुष और महिला दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुबह महिला वर्ग के मुकाबलों में टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष करेंगी, जबकि शाम को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में रोमांच चरम पर होगा। हर टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है, जहां एक जीत उन्हें खिताबी मुकाबले तक पहुंचा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल