राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की

 


रायपुर, 08 जून (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका से आज साेमवार काे लोकभवन में छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर सेंध लेक नवा रायपुर में 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाले अस्मिता जोनल लीग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रधुवंशी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल