प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

 


रायपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही राज्य में संचालित विकास परियोजनाओं, केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। मुख्यमंत्री साय के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल